किच्छा बहेड़ी के बीच यह रेलवे फाटक रहेगा बंद
Uttarakhand इज्जतनगर मंडल के किच्छा-बहेड़ी रेलवे स्टेशनों के मध्य कि.मी. 46/14-15 पर किच्छा बाजार पर स्थित समपार संख्या 38/स्पेशल पर रबराइज्ड कार्य करने हेतु 11 अप्रैल, 2026 को रात्रि 20.00 बजे से अगले दिन 12 अप्रैल, 2026 को प्रातः 06.00 बजे तक उक्त समपार सड़क यातायात हेतु बन्द रहेगा।
उक्त समपार का वैकल्पिक मार्ग समपार संख्या 39/सी (बंडीया किच्छा) एवं समपार संख्या 37/सी सिरौली गेट से होगा। सड़क उपयोगकर्ताओं को हुई असुविधा के लिए रेल प्रशासन को खेद है।






