19 Oct 2026, Mon

पंतनगर एयरपोर्ट से हेली सेवा की शुरुआत, विधायक शिव अरोड़ा ने दिखाई हरी झंडी

खबर शेयर करें-

पंतनगर एयरपोर्ट से हेली सेवा की शुरुआत, विधायक शिव अरोड़ा ने दिखाई हरी झंडी

 

 

रुद्रपुर। कुमाऊं क्षेत्र में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए पंतनगर एयरपोर्ट से पवन हंस की हेली सेवा का विस्तार किया गया। इस सेवा का शुभारंभ रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा ने हरी झंडी दिखाकर किया।

 

इस अवसर पर विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि हेली सेवा की शुरुआत से कुमाऊं क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और पर्यटन को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह सेवा खासतौर पर उन क्षेत्रों के लिए लाभकारी साबित होगी जहां सड़क मार्ग से पहुंचना कठिन है। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी काफी सुविधा मिलेगी।

 

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि हेली सेवा के माध्यम से क्षेत्र के महत्वपूर्ण स्थानों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी।

 

स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि इससे क्षेत्र का विकास और तेज होगा। हेली सेवा शुरू होने से कुमाऊं में पर्यटन, व्यापार और आपातकालीन सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement