3 Jun 2026, Wed

होनहार छात्रा मान्या गोयल ने सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 98.2 प्रतिशत अंक हासिल किए

खबर शेयर करें-

रुद्रपुर। देहली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर की होनहार छात्रा मान्या गोयल ने सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 98.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

 

 

मान्याकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार और स्कूल का नाम रोशन हुआ है, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

 

मान्या गोयल शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और नियमित मेहनत को दिया है। उनका कहना है कि उन्होंने पूरे वर्ष अनुशासन के साथ पढ़ाई की और हर विषय को समझकर पढ़ने पर विशेष ध्यान दिया।

 

स्कूल प्रबंधन ने भी मान्या की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है। स्कूल के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने कहा कि मान्या जैसे छात्र-छात्राएं ही विद्यालय की पहचान होते हैं और उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

 

परिजनों में भी खुशी का माहौल है। मान्या के माता-पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने हमेशा पढ़ाई को प्राथमिकता दी और मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने कहा कि मान्या आगे चलकर देश के लिए कुछ बड़ा करना चाहती हैं।

 

मान्या गोयल की इस शानदार सफलता से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिली है। उनकी मेहनत और लगन ने यह साबित कर दिया है कि सच्ची मेहनत और समर्पण से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।