3 Jun 2026, Wed

रुद्रपुर में PCPNDT एक्ट पर सख्त कार्रवाई, 4 अल्ट्रासाउंड व 1 IVF केंद्र का निरीक्षण

खबर शेयर करें-

रुद्रपुर में PCPNDT एक्ट पर सख्त कार्रवाई, 4 अल्ट्रासाउंड व 1 IVF केंद्र का निरीक्षण

 

रुद्रपुर। जनपद ऊधमसिंह नगर में PCPNDT एक्ट के तहत स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) के निर्देश पर टीम ने शहर के चार अल्ट्रासाउंड केंद्रों और एक IVF सेंटर का सघन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान टीम ने केंद्रों पर मौजूद रिकॉर्ड, रजिस्टर, फॉर्म एफ और अल्ट्रासाउंड मशीनों की गहन जांच की। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि कहीं भी लिंग परीक्षण जैसे गैरकानूनी कार्य न हो रहे हों।

स्वास्थ्य विभाग ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि यदि किसी भी केंद्र पर नियमों का उल्लंघन पाया गया, तो संबंधित संचालकों के खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी, रजिस्ट्रेशन निरस्त किया जाएगा और मशीनों को जब्त कर लिया जाएगा

CMO ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप लिंग परीक्षण पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू की जा रही है। इस अपराध में शामिल पाए जाने वाले व्यक्तियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें सीधे जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि बेटियों के संरक्षण और समाज में लिंग समानता बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।