3 Jun 2026, Wed

उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड भंग, जुलाई 2026 से लागू होगा राज्य शिक्षा बोर्ड का पाठ्यक्रम: सीएम धामी

खबर शेयर करें-

उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड भंग, जुलाई 2026 से लागू होगा राज्य शिक्षा बोर्ड का पाठ्यक्रम: सीएम धामी

 

 

हरिद्वार/देहरादून:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मदरसा शिक्षा को लेकर बड़ा और अहम फैसला लेते हुए राज्य के मदरसा बोर्ड को भंग करने की घोषणा की है। हरिद्वार में एक कार्यक्रम के दौरान मंच से संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि राज्य में सभी बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

 

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में कई वर्षों से संचालित मदरसा बोर्ड को अब समाप्त किया जा रहा है। इसके तहत राज्य के सभी मदरसों में जुलाई 2026 से उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम अनिवार्य रूप से लागू किया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो मदरसे नए शिक्षा बोर्ड के पाठ्यक्रम का पालन नहीं करेंगे, उन्हें बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह निर्णय शिक्षा व्यवस्था को एक समान बनाने और छात्रों को मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से लिया गया है।

 

सीएम धामी ने आगे कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश का हर बच्चा आधुनिक और प्रतिस्पर्धात्मक शिक्षा प्राप्त करे, जिससे उनका भविष्य बेहतर बन सके। इस फैसले को राज्य की शिक्षा व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

 

(समाचार स्रोत: ETV Bharat)