3 Jun 2026, Wed

रुद्रपुर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन

खबर शेयर करें-

रुद्रपुर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन

 

 

रुद्रपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के रुद्रपुर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन करते हुए उनका भव्य स्वागत किया। काशीपुर रोड हाईवे पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी एकत्र हुए और ढोल-नगाड़ों के साथ अपने प्रदेश नेतृत्व का अभिनंदन किया।

इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने गणेश गोदियाल को भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट कर तथा पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के उत्साह से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह जोश और एकजुटता इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में कांग्रेस प्रदेश की राजनीति में नई ऊर्जा के साथ उभरेगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएं और संगठन को सशक्त बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करें। वहीं, पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि कांग्रेस की नीतियां और प्रदेश नेतृत्व का मार्गदर्शन हमेशा विकासोन्मुख रहा है और आज का यह स्वागत कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के अटूट विश्वास को दर्शाता है।
स्वागत कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी, श्रीनाथ विश्वास, सुमित्तर भुल्लर, राजेंद्र सिंह पार्टू, प्रेमानंद महाजन, चंदन सिंह नयाल, ममता हालदार, नारायण हालदार, परवीन मजूमदार, रामविलास, सत्येंद्र गुलाटी, भीम ठुकराल, सुभाष बेहड़, रजत बम्बा, अनिल सिंह, मनोज देवरानी, सुमन सिंह, देव सिंह, केरू मंडल सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।