12 Jun 2026, Fri

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का उत्तराखण्ड आगमन, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

खबर शेयर करें-

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का उत्तराखण्ड आगमन, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

 

देहरादून। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार को देवभूमि उत्तराखण्ड के दौरे पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचीं, जहां उनका राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

 

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ सहित प्रशासन और पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। राष्ट्रपति के स्वागत के लिए एयरपोर्ट परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था तथा सुरक्षा के व्यापक और चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे।

 

राष्ट्रपति के उत्तराखण्ड दौरे को प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अपने प्रवास के दौरान राष्ट्रपति विभिन्न आधिकारिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगी। राज्य सरकार ने राष्ट्रपति के सफल एवं सुरक्षित प्रवास के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं।