19 Oct 2026, Mon

यूजीसी-नेट के तीन विषयों की परीक्षा रद्द, एनटीए ने बताईं खामियां

खबर शेयर करें-

यूजीसी-नेट के तीन विषयों की परीक्षा रद्द, एनटीए ने बताईं खामियां

 

 

नई दिल्ली। यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बड़ा फैसला लिया है। एजेंसी ने अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र विषयों की परीक्षाओं को रद्द कर इन तीनों विषयों के लिए दोबारा परीक्षा कराने का निर्णय लिया है।

 

एनटीए के अनुसार, इन विषयों के प्रश्नपत्रों में कई तरह की त्रुटियां और प्रश्नों की पुनरावृत्ति सामने आई थी। शिकायतों की समीक्षा के बाद गठित समिति ने माना कि खामियां इतनी व्यापक हैं कि केवल गलत प्रश्नों को हटाकर या उत्तर-कुंजी में सुधार करके समस्या का समाधान नहीं किया जा सकता।

 

एनटीए ने रविवार को 84 विषयों की प्रोविजनल आंसर-की जारी की, लेकिन अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की उत्तर-कुंजी को रोक दिया गया था। अब इन तीनों विषयों के अभ्यर्थियों के लिए पुनः परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा की नई तारीख और अन्य विवरण एनटीए की ओर से अलग से जारी किए जाएंगे।

 

यूजीसी-नेट परीक्षा असिस्टेंट प्रोफेसर पद की पात्रता और पीएचडी में प्रवेश के लिए महत्वपूर्ण है। ऐसे में तीन विषयों की परीक्षा रद्द होने से संबंधित अभ्यर्थियों को दोबारा परीक्षा की तैयारी करनी होगी।

 

#UGCNET #NTA #UGCNET2026 #Education #ExamNews

Advertisement
Advertisement
Advertisement