20 Aug 2026, Thu

गूलरभोज में युवक से मारपीट के मामले में चार नामजद समेत अन्य पर मुकदमा

खबर शेयर करें-

गूलरभोज में युवक से मारपीट के मामले में चार नामजद समेत अन्य पर मुकदमा

 

गदरपुर। गूलरभोज के बोर जलाशय के पास युवक से मारपीट के मामले में पुलिस ने चार नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित के भाई की तहरीर पर गदरपुर कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि कुछ लोगों ने युवक को जलाशय के पास पकड़कर उसके साथ मारपीट की और बाद में उसे एकांत स्थान पर ले गए। तहरीर में युवक के साथ सामूहिक कुकर्म किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पंकज कुमार, रवीं कश्यप, विशाल मंडल और सौरभ समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने अभी आरोपों की पुष्टि नहीं की है।

#गूलरभोज #गदरपुर #ऊधमसिंहनगर #पुलिसकार्रवाई #संवादन्यूज़9