2 Sep 2026, Wed

उत्तराखंड: हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद ने पकड़ा नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ SC/ST एक्ट में मुकद्दमा दर्ज

खबर शेयर करें-

उत्तराखंड: हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद ने पकड़ा नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ SC/ST एक्ट में मुकद्दमा दर्ज

 

 

 

हल्द्वानी में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम के बाद रामलीला मैदान में हुए कथित शुद्धिकरण विवाद ने अब नया राजनीतिक मोड़ ले लिया है।

राहुल गांधी ने 29 अगस्त को नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शुद्धिकरण की घटना को दलित समाज के अपमान और छुआछूत से जोड़ते हुए दोषियों के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद अमित कुमार नाम के व्यक्ति ने राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान असत्य एवं अपूर्ण तथ्यों के आधार पर अनुसूचित जाति समुदाय को लेकर आपत्तिजनक और जाति से जुड़े बयान दिए, जिससे समाज में वैमनस्य फैलने की स्थिति पैदा हुई।

हालांकि, ताज़ा जानकारी के अनुसार पुलिस का कहना है कि मामले में अभी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है और शिकायत की जांच की जा रही है।

अब शुद्धिकरण विवाद ने राजनीतिक रूप से और बड़ा रूप ले लिया है। एक तरफ कांग्रेस इसे दलित सम्मान और छुआछूत का मुद्दा बता रही है, वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी के बयान को लेकर शिकायत दर्ज होने से नया विवाद खड़ा हो गया है।

#Haldwani #RahulGandhi #UttarakhandNews #SCSTAct #BreakingNews