
शोक समाचार
रुद्रपुर से अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है कि श्री बालाजी दरबार, दिनेशपुर के आदरणीय महंत श्री राजेंद्र अग्रवाल जी का आज स्वर्गवास हो गया है।
महंत श्री राजेंद्र अग्रवाल जी एक श्रद्धेय, विनम्र एवं धर्मनिष्ठ व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपने जीवन को बालाजी महाराज की सेवा और समाज कल्याण के कार्यों में समर्पित कर दिया था। उनके निधन से सम्पूर्ण क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है तथा धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति पहुँची है।
👉 निवास स्थान: सिंह कॉलोनी, गली नंबर 12, रुद्रपुर
👉 अंतिम संस्कार का समय: शीघ्र ही सूचित किया जाएगा।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिवारजनों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति ॐ



