20 Oct 2026, Tue

जेसीबी पहुंची खुदाई करने लोगों में मच गया हड़कंप पी

खबर शेयर करें-

खोदाई में टला हादसा, जेसीबी से गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, मचा हड़कंप

 

उत्तराखंड में एक बड़ा हादसा टल गया। जेसीबी से नाले की सफाई के दौरान राजधानी दून के पित्थुवाला क्षेत्र में 63 मिलीमीटर की पीएनजी पाइपलाइन फट गई, जिससे गैस रिसाव होने लगा। सूचना मिलने पर पुलिस और गेल के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और सेफ्टी वॉल्व बंद कर स्थिति को नियंत्रित किया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाइपलाइन को सुरक्षित रूप से ठीक किया जा सका। गेल अधिकारियों ने इस मामले में जेसीबी चालक के खिलाफ तहरीर भी दी है।

 

कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि घटना सोमवार दोपहर एमएस बांके बिहारी फिलिंग स्टेशन के पास हुई। गैस रिसाव के दौरान पुलिस फोर्स भी मौके पर तैनात किया गया ताकि अफरा-तफरी न फैले। घटना के समय करीब 20 मिनट तक गैस रिसाव जारी रहा, लेकिन किसी प्रकार की चिंगारी नहीं उठी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

 

गेल के जीएम अंबुज गौतम ने कहा कि यह हादसा बिना अनुमति के खोदाई करने के कारण हुआ। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी निर्माण या खोदाई कार्य से पहले आसपास पाइपलाइन की स्थिति का ध्यान अवश्य रखा जाए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement