1 Mar 2026, Sun

देव दीपावली पर काशी की अलौकिक छटा

खबर शेयर करें-

देव दीपावली पर काशी की अलौकिक आभा — बाबा विश्वनाथ और माँ गंगा के जयघोष से गूंज

देव दीपावली के पावन अवसर पर अविनाशी काशी आज दिव्य आभा से आलोकित हो उठी। संपूर्ण घाटों पर दीपों की अनुपम छटा ने ऐसा दृश्य प्रस्तुत किया मानो धरती पर स्वयं स्वर्ग उतर आया हो। माँ गंगा के तट पर दीपों की श्रृंखला ने अद्भुत आलोक बिखेरा, वहीं बाबा विश्वनाथ के दरबार में भक्ति और आस्था का सागर उमड़ पड़ा।

 

श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ और माँ गंगा से समूची सृष्टि के कल्याण, शांति और समृद्धि की कामना की। इस पावन अवसर पर काशी के हर घाट पर दीपदान, आरती और गंगा स्तुति के मंत्रों से पूरा वातावरण भक्तिमय बन गया।

 

देव दीपावली के इस पवित्र पर्व पर देश-विदेश से आए श्रद्धालु भक्तों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर अंधकार पर प्रकाश की विजय का संदेश दिया।

 

बाबा विश्वनाथ और माँ गंगा से समूची सृष्टि के कल्याण की कामना।”

शुभ देव

दीपावली!