
उत्तराखंड रजत जयंती वर्ष पर देशभर के संतों ने की धामी सरकार की सराहना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को संतों ने दिया आशीर्वाद
उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर देशभर से पधारे संतों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे सांस्कृतिक संरक्षण एवं विकास कार्यों की खुलकर प्रशंसा की।
संतजनों ने मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचकर श्री धामी को अपना आशीर्वाद दिया और कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड अपनी संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक पहचान को नई ऊँचाइयों तक ले जा रहा है।
संतों ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा धार्मिक स्थलों के पुनरुद्धार, तीर्थ मार्गों के विकास और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयास अनुकरणीय हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने संतजनों का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और राज्य सरकार का लक्ष्य है कि इसकी आध्यात्मिक आभा पूरे विश्व में और अधिक उजागर हो।



