19 Oct 2026, Mon

प्रेमिका ने करवाया प्रेम टिकिट प्रेमी संग फरार

खबर शेयर करें-

हल्द्वानी: रेलवे स्टेशन पर पति टिकट कटा रहा था, पत्नी दिल का टिकट कटाकर प्रेमी संग फरार

 

गौरापड़ाव क्षेत्र से एक फिल्मी अंदाज़ वाला मामला सामने आया है, जहां पति टिकट लेने गया और पत्नी प्रेमी के साथ चंपत हो गई! घटना के बाद इलाके में यह किस्सा चर्चा का विषय बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद निवासी बबलू कश्यप अपनी पत्नी को लेने के लिए गौरापड़ाव स्थित ससुराल आया था। 8 नवंबर को दोनों लालकुआं रेलवे स्टेशन पहुंचे। लेकिन जैसे ही बबलू टिकट लेने काउंटर पर गया, पीछे से पत्नी अपने प्रेमी महेश आर्य के साथ फरार हो गई।

पति ने पहले तो काफी तलाश की, लेकिन जब कुछ पता नहीं चला, तो रविवार को जीआरपी काठगोदाम थाने में तहरीर दी। उसने ससुराल के पड़ोसी महेश आर्य पर पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया। जीआरपी थानाध्यक्ष के अनुसार, मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी घर से फरार है और उसका मोबाइल नंबर भी बंद मिल रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement