19 Oct 2026, Mon

तराई का किसान परेशान_ पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़

खबर शेयर करें-

तराई का किसान परेशान है,धान की नहीं हो पा रही खरीद -बेहड़

जनता ने रखी बेहड़ के समक्ष समस्याएं

 

किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के किच्छा स्थित कार्यालय में आकर मिला तथा किसानों की धान की खरीद ना होने तथा अन्य समस्याओं से अवगत कराया | विधायक बेहड़ ने कहा एक तरफ तो प्रदेश में रजत जयंती मनाई जा रही है वहीं दूसरी तरफ तराई का किसान तराही-तराही कर रहा है उसकी सरकार द्वारा कोई सुनाई नहीं हो रही किसानों के धान की खरीद नहीं हो पा रही है विधायक बेहड़ ने किच्छा उपजिलाधिकारी गौरव पांडे से फोन वार्ता द्वारा किसानो की समस्त समस्याओं से अवगत कराया व हल कराये जाने को कहा | बेहड़ ने कहा कि कल स्वंय उनके द्वारा दरऊ सेंटर पर निरीक्षण किया गया तो मौके पर पाया 40 कास्तकारों का धान खुले में पड़ा है कई दिनों बाद भी उनके धान की धुलाई नहीं हो पा रही है, गंगापुर सेंटर में बारदाना उपलब्ध नहीं है |

 

 

 

 

बेहड़ ने कहा कि पूरे जिले का किसान इस समय बेहद परेशान बहुत बुरा हाल है यदि किसानों की सुनवाई नहीं की जाती तो आने वाले समय में किसान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएगा.

इससे पूर्व जनसंवाद कार्यक्रम के तहत पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ओर विधायक तिलक राज बेहड़ के आवास विकास किच्छा स्थित कार्यालय पर तमाम क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्याएं रखी। जिस पर विधायक बेहड ने उनकी समस्याओं का संज्ञान लेते हुए उसके निदान हेतु आवशयक कार्यवाही की ।क्षेत्र वासियों ने उन्हें राशन कार्ड, पेंशन,आर्थिक सहायता, बिजली, स्वास्थ्य , शिक्षा जैसी तमाम समस्याएं उनके सामने रखी।

बेहड ने सभी क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समस्याओं के निदान हेतु संबंधित अधिकारियों निर्देशित किया |

इस दौरान ग्राम वार्ड नंबर 18 सिरौलकलां से इशाक अहमद, मोहम्मद सरफराज, शाहिद अली, मोहम्मद रिजवान, रियाज कादरी, इरफान, आदि ने 150 मीटर सड़क निर्माण की, फुलसंगा रुद्रपुर वार्ड न०-01 निवासी कन्हैया सिंह, रामकिशन सैनी दीवान सिंह,ओम प्रकाश पासवान,रमेश शर्मा,संतु मिश्रा, हरेंद्र गुप्ता,उमेश यादवआदि ने मंदिर में निर्माण तथा 300 मीटर सड़क निर्माण कराए जाने की मांग रखी, गणेशपुर निवासियों ने हनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार कराए जाने हेतु तथा सिरौली कला वार्ड नंबर 20 के निवासियों ने इंदिरा नगर सिरौलीकला में 75 फीट गली निर्माण हेतु आग्रह किया |

विधायक बेहड़ ने अधिकाँश समस्याओं का मौके पर ही निश्तारण किया तथा शेष समस्याओं के निस्तारण हेतु दिशा निर्देश जारी किये ||

Advertisement
Advertisement
Advertisement