19 Oct 2026, Mon

युवक पर आर्म्स एक्ट के तहत युवक पर पुलिस ने की कार्रवाई

खबर शेयर करें-

वायरल वीडियो में चापड़ लहराता युवक पकड़ा गया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज, वाहन सीज

 

देहरादून। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने दून पुलिस को तुरंत हरकत में ला दिया, जिसमें एक कार चालक सफर के दौरान गाड़ी की खिड़की से हाथ बाहर निकालकर चापड़ (बड़ा धारदार हथियार) लहराते हुए नजर आ रहा था। घटना सामने आते ही एसएसपी देहरादून ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। वीडियो की जांच शुरू होते ही कैंट कोतवाली पुलिस की टीम ने संबंधित वाहन के बारे में जानकारी जुटाई और कुछ ही देर में आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया।

तलाशी के दौरान उसके पास वही अवैध चापड़ भी बरामद कर लिया गया, जिसे वह सड़क पर खुलेआम प्रदर्शित कर रहा था। पुलिस ने चापड़ कब्जे में लेकर युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसकी थार गाड़ी को भी सीज कर दिया गया।गिरफ्तार युवक की पहचान अक्षांश सकलानी, उम्र 29 वर्ष, निवासी बाल शिक्षा निकेतन कोलाघाट, थाना गढ़ी कैंट, के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर खतरनाक हथियारों का प्रदर्शन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement