19 Oct 2026, Mon

सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स ने आयोजित किए विविध कार्यक्रम 

खबर शेयर करें-

वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स ने आयोजित किए विविध कार्यक्रम

 

 

 

के प्रतीक ‘वंदे मातरम’ गीत की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज की एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया।

सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स ने आयोजित किए विविध कार्यक्रम  इस आयोजन में छात्राओं ने ‘वंदे मातरम’ गीत का सामूहिक गायन किया, साथ ही गीत के ऐतिहासिक महत्व और इसके रचयिता बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय के योगदान के बारे में छात्राओं को विस्तार से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान एक विशेष सत्र में छात्राओं ने चर्चा की कि देश की छात्राएं राष्ट्र निर्माण में किस प्रकार योगदान दे सकती हैं। इस डिस्कशन में शिक्षा, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे क्षेत्रों पर जोर दिया गया। कैडेट्स ने संकल्प लिया कि वे अपने दैनिक जीवन में राष्ट्रहित को प्राथमिकता देंगी।

प्रिंसिपल ने छात्राओं की इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement