20 Oct 2026, Tue

संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत देंः आईजी रिद्धिम अग्रवाल

खबर शेयर करें-

दिल्ली बम बलास्ट के बाद कुमाऊं मंडल में पुलिस हाई अलर्ट, संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत देंः आईजी

हल्द्वानी। दिल्ली में हुए बम विस्फोट के मद्देनजर कुमाऊँ मंडल में भी सुरक्षा को लेकर हाई.अलर्ट जारी कर दिया गया है। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) के निर्देश पर कुमाऊँ के आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने सभी छह जिलों में तत्काल प्रभाव से सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए हैं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से, कुमाऊँ के सभी सीमावर्ती बिंदुओं, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग को तीव्र किया गया है।

पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस थाने या कंट्रोल रूम को दें। आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने कहा हम संभावित खतरों से निपटने के लिए पूरी तरह से सतर्क हैं। जनता का सहयोग हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। किसी भी असामान्य गतिविधि की सूचना तुरंत दें। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस का यह सुरक्षा अभियान आतंकवादी गतिविधियों को रोकने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए है। पुलिस प्रशासन ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है और अनुरोध किया है कि वे घबराएं नहीं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement