1 Mar 2026, Sun

मुख्यमंत्री ने किया प्रवासी उत्तराखंडीयो का स्वागत

खबर शेयर करें-
  • मुख्यमंत्री ने प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहनों का किया हार्दिक स्वागत — प्रवासियों को बताया देवभूमि के सच्चे ब्रांड एंबेसड

मुख्यमंत्री ने अपने शासकीय आवास पर विभिन्न राज्यों एवं विदेशों में रह रहे प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहनों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रवासीजनों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी उपलब्धियों, अनुभवों एवं सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी उत्तराखंडी देवभूमि उत्तराखंड के सच्चे ब्रांड एंबेसडर हैं, जिन्होंने अपनी मातृभूमि की संस्कृति, परंपरा, भाषा और पहचान को विश्व पटल पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि उत्तराखंड के लोग अपनी मेहनत, ईमानदारी और प्रतिभा से हर क्षेत्र में राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रदेश सरकार प्रवासी उत्तराखंडियों के सुझावों, अनुभवों और सहयोग का सदैव स्वागत करती है। उन्होंने प्रवासियों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उत्तराखंड को देश का अग्रणी और आदर्श राज्य बनाने के लिए सतत प्रयासरत है, और इस दिशा में प्रवासीजनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

 

मुख्यमंत्री ने सभी प्रवासी उत्तराखंडियों से आह्वान किया कि वे अपनी जन्मभूमि से जुड़े रहें और राज्य के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि सरकार प्रवासी उत्तराखंडियों के साथ मजबूत संवाद और सहयोग की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

“प्रवासी उत्तराखंडी हमारी सांस्कृतिक धरोहर के संवाहक हैं, जिन्होंने विश्व में देवभूमि की पहचान को सशक्त बनाया है।”