2 Mar 2026, Mon

दबंग उठा ले गए हॉट मिक्स प्लांट से सामान

खबर शेयर करें-

दबंग उठा ले गए हॉट मिक्स प्लांट से सामान

 

 

किच्छा, कोतवाली अंतर्गत आनंदपुर क्षेत्र में हॉट मिक्स प्लांट पर दबंगों द्वारा कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट करते हुए दबंगई दिखाने का मामला प्रकाश में आया है। आप है कि दबंगों ने प्लांट पर रखे सैकड़ो लीटर केमिकल से भरे टैंक को उठा लिया और जबरन अपने साथ ले गए। टैंक ले जाए जाने के चलते सरकारी रोड निर्माण का कार्य बीच में बंद हो गया। पीड़ित प्लांट प्रबंधन ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

 

फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक नामजद सहित आधा दर्जन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में पिथौरागढ़ निवासी चंद्र सिंह तोमक्याल पुत्र दीवान सिंह तोमक्याल ने बताया कि कोतवाली अंतर्गत आनंदपुर गांव में उसका हॉट मिक्स प्लांट है। घटना के अनुसार विगत 25 नवंबर की शाम करीब एक फार्म स्वामी सहित आधा दर्जन अन्य लोग तीन गाड़ियों से जबरन उसके प्लांट में घुस आए और कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट करते हुए 2100 लीटर एल-डी-ओ (लिक्विड) से भरे टैंक को उठाकर जबरन अपने साथ ले गए।

 

शिकायतकर्ता के अनुसार एल-डी-ओ का टैंक ले जाने के चलते प्लांट बंद हो गया और सरकारी रोड निर्माण का कार्य बीच में रोकना पड़ा। फिलहाल पुलिस ने चंद्र सिंह की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।