
पैन कार्ड आज के समय सबसे अहम डाक्यूमेंट हो गया है.
यदि आपने अभी तक अपना पैन कार्ड (PAN Card) अपने आधार कार्ड (Aadhaar Card) से लिंक नहीं किया है, तो सतर्क हो जाइए. ऐसे में 31 दिसंबर 2025 तक लिंक नहीं करने पर आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा. फलस्वरूप आपका पैन कार्ड बेकार हो सकता है.
पैन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक करने का सरल तरीका
आप घर बैठे कुछ मिनटों में पैन-आधार लिंक कर सकते हैं. इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं, बस नीचे दिए स्टेप्स फॉलो करना होगा.
इस संबंध में टैक्सबडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, ‘आपका पैन कार्ड 1 जनवरी 2026 से बंद कर दिया जाएगा. इससे आप आयकर रिटर्न (ITR) फाइल नहीं कर पाएंगे. इसके अलावा आपको कोई रिफंड भी नहीं मिलेगा. यहां तक कि आपकी सैलरी आने या एसआईपी में रुपये डालने में दिक्कत आ सकती है.



