2 Mar 2026, Mon

NH 74 से किरतपुर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ, जिला पंचायत सदस्य सुनीता सिंह ने जताया आभार

खबर शेयर करें-

NH 74 से किरतपुर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ, जिला पंचायत सदस्य सुनीता सिंह ने जताया आभार

 

NH– 74 से किरतपुर को जोड़ने वाली वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है। निर्माण कार्य शुरू होने पर जिला पंचायत सदस्य सुनीता सिंह ने लोक निर्माण विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया है।

सुनीता सिंह ने बताया कि यह सड़क लंबे समय से खराब स्थिति में होने के कारण स्कूली बच्चों, ग्रामीणों और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों की लगातार मांग के बाद अब विभाग ने संज्ञान लेते हुए सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया है, जो क्षेत्र के लिए राहत की बड़ी खबर है।

उन्होंने विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्य की सराहना करते हुए कहा कि सड़क के बन जाने से आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।