
रुद्रपुर में जमीन घोटाले पर प्रॉपर्टी डीलरों की साठगांठ के खिलाफ सुब्रत विश्वास के नेतृत्व में प्रदर्शनरुद्रपुर: रुद्रपुर में जमीनी विवादों और लगातार उजागर हो रहे भूमि घोटालों के खिलाफ गुरुवार को सुब्रत विश्वास के नेतृत्व में थाना परिसर का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ताओं और पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर न्याय की मांग की
।पीड़ित प्रेमपाल और गंभीर धोखाधड़ीज्ञापन में प्रमुख रूप से पीड़ित प्रेमपाल का नाम उजागर हुआ, जिनके साथ भूमि रजिस्ट्री के नाम पर लगभग साढ़े चार लाख रुपये की ठगी की गई। प्रेमपाल ने आरोप लगाया कि नंदकिशोर और उसकी पत्नी ने जमीन की रजिस्ट्री करवाने के नाम पर लाखों रुपये लिए, लेकिन बाद में प्लॉट की रजिस्ट्री किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर कर दी गई। पीड़ित ने ट्रांजैक्शन और भुगतान की जानकारी के साथ सारी बैंकिंग डिटेल्स भी प्रस्तुत कीं।प्रेमपाल ने बताया कि इस पूरे प्रकरण में नंदकिशोर और उसकी पत्नी , प्लाटिंग कर रहे कुछ प्रॉपर्टी डीलर पूर्ण रूप से शामिल हैं। यह कोई एकल घटना नहीं है, बल्कि रुद्रपुर समेत पूरे क्षेत्र में कई प्रॉपर्टी डीलर इस प्रकार की साठगांठ करके भोले-भाले नागरिकों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। और शासन प्रशासन और रुद्रपुर के बड़े नेताओं का भी इसमें मिलीभगत है जिनके संरक्षण में लगातार क्षेत्र में इस प्रकार की घटनाएं बढ़ रही है ।बड़े आंदोलन की चेतावनी समाजसेवी सुब्रत विश्वास ने प्रशासन को आगाह किया कि यदि इस गंभीर प्रकरण में कार्रवाई नहीं होती और दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया, तो रुद्रपुर की जनता जिला अधिकारी मुख्यालय और एसएसपी कार्यालय पर बड़ा धरना देने के लिए विवश होगी। जनता पर हो रहे ऐसे अत्याचार अब बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।ज्ञापन के अनुसार, यह धोखाधड़ी भारतीय दंड संहिता की धारा 318 एवं अन्य संबंधित धाराओं के तहत दंडनीय है। प्रदर्शन में कई महिला और पुरुष , पीड़ित प्रेमपाल एवं अन्य नागरिक मौजूद थे, जिन्होंने दोषियों की गिरफ्तारी और प्रॉपर्टी डीलर गैंग की गतिविधियों की व्यापक जांच की मांग की।ठोस साक्ष्य के साथ शिकायतज्ञापन के साथ भूमि रजिस्ट्री से जुड़े सभी बैंक लेन-देन के प्रमाण, ट्रांजैक्शन स्लिप्स और अन्य दस्तावेज पुलिस को सौंपे गए हैं। पीड़ित पक्ष ने पूरी घटना की निष्पक्ष जांच तथा आर्थिक नुकसान की भरपाई की मांग रखी है।नगरवासियों ने चेताया कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो यह आंदोलन और अधिक व्यापक तथा उग्र किया जाएगा।



