
बिहार चुनाव के दूसरे फेज में सुबह 9 बजे तक 14.55 फीसदी वोटिंग,
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के आखिरी चरण का आज शंखनाद हो चुका है। दूसरे और आखिरी चरण के लिए सुबह 7 बजे से बिहार की 122 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई। दूसरे फेज में गयाजी, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नवादा, भागलपुर, बांका, जमुई, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, किशनगंज, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में वोटिंग जारी है।
Voting Live Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में लोकतंत्र के महापर्व में आज दूसरे और आखिरी चरण का मतदान जारी है। बिहार चुनाव के दूसरे चरण में 122 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। गयाजी, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नवादा, भागलपुर, बांका, जमुई, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, किशनगंज, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में 11 नवंबर को वोटिंग की जा रही है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, कुल 1,302 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 1,165 पुरुष, 136 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर उम्मीदवार शामिल हैं। इस चरण में 3.7 करोड़ से ज्यादा मतदाता वोट डालने के पात्र हैं, जिनमें 1.95 करोड़ पुरुष और 1.74 करोड़ महिलाएं शामिल हैं। नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के इस पेज पर आपको बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले फेज के लिए हो रही वोटिंग के सारे अपडेट्स।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के दौरान मंगलवार को रजौली विधानसभा संख्या 235 में सुबह 7 बजे से मतदाता कतार में खड़े होकर बिहार के विकास के लिए मतदान कर रहे हैं। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम बूथों पर देखे जा रहे हैं। सुबह 9 बजे तक नवादा में लगभग 12.4 प्रतिशत मतदान हो चुका है।
लाल किला ब्लास्ट मामले पर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने जताया दुख
जधानी दिल्ली में सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके में मारे गए और घायल लोगों के लिए भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने दुख जताया है। यह घटना इतनी भयावह थी कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई, वाहनों के परखच्चे उड़ गए और धुएं का गुबार छा गया। मंगलवार को खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए मृतकों और घायलों को लेकर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, “दिल्ली के लाल किला में हुए धमाके में अपनी जान गंवाने वाले सभी लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।”
बिहार में मंगलवार की सुबह सात बजे से विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 20 जिलों के 122 सीटों पर मतदान जारी है। मतदान को लेकर सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इस बीच, बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने कटिहार में जबकि निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने भी मतदान किया। मतदान के बाद मीडिया से बात करते हुए सांसद पप्पू यादव ने लोगों से मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि बिहार में न्याय व्यवस्था को लेकर एक बड़ा बदलाव के लिए लोग वोट करें। बिहार को बाढ़ से मुक्ति मिले। उन्होंने कहा कि कई बूथों पर ईवीएम खराब है। उन्होंने कहा कि सीमांचल और कोसी जिसके साथ खड़े होते हैं, सरकार उसकी बननी तय है। दूसरे चरण में 122 विधानसभा सीटों के 3.7 करोड़ से ज्यादा मतदाता 1302 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे।



