2 Mar 2026, Mon

घर मे शादी की तैयारियां मेहमानों को कार्ड बंटे चुके, अब शादी से पहले युवती प्रेमी संग फरार, सदमे में परिवार

खबर शेयर करें-

उत्तराखंड:घर मे शादी की तैयारियां मेहमानों को कार्ड बंटे चुके, अब शादी से पहले युवती प्रेमी संग फरार, सदमे में परिवार

 

 

नैनीताल,माता-पिता के कन्यादान के सपने व बेटी की शादी की तैयारियां तब धरी की धरी रह गई जब, 20 दिन पूर्व ही बेटी घर छोड़ फरार हो गई। शादी की तैयारियां पूरी होने से निमंत्रण पत्र तक वितरित हो जाने से अब माता और पिता की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।

मामला नैनीताल शहर के तल्लीताल थाना क्षेत्र का है जहां चर्चा है कि शादी से 20 दिन पहले युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई

स्वजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक एक युवती की दिसंबर के दूसरे सप्ताह में तय हुई है। शादी तय होने के बाद पूरा परिवार तैयारियों में जुटा हुआ था। यहां तक कि शादी के निमंत्रण पत्र तक वितरित हो चुके थे। तीन दिन पूर्व शादी की तैयारियों में जुटे स्वजनों पर तब मुसीबत आ टूटी जब बेटी घर से गायब मिली।

काफी तलाशने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका। लोकलाज के डर से तीन दिन बाद थाने पहुंचे स्वजनों की ओर से युवती को तलाशने की गुहार लगाई है। एसओ मनोज नयाल ने बताया कि युवती की गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। युवती के गुम होने के बाद शहर में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। चर्चा है कि युवती प्रेमी के साथ फरार हो गई है।