3 Mar 2026, Tue

अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाला युवक हुआ गिरफ्तार

खबर शेयर करें-

 

 एसएसपी मणिकांत मिश्रा का अपराधियों पर सख्त रुख ,

 

अवैध असलहों के साथ शातिर अभियुक्त मोहम्मद आलिम गिरफ्तार

➡️ आईटीआई पुलिस की बड़ी कार्रवाई:
अवैध असलहों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आईटीआई थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शातिर अभियुक्त मोहम्मद आलिम को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक पिस्टल और दो तमंचे बरामद किए गए हैं।

➡️ फरार साथी की तलाश जारी:
गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त का एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

➡️ एसएसपी मणिकांत मिश्रा का सख्त संदेश:
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा है कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और जिले में कानून व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा।