इमरान खान की पार्टी PTI के खिलाफ कार्रवाई तेज, कई कार्यकर्ता गिरफ्तार

पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। 27 सितंबर को प्रस्तावित विरोध मार्च से पहले पुलिस ने पार्टी के कई कार्यकर्ताओं और नेताओं को हिरासत में लिया है।

साहीवाल में पूर्व मेयर और PTI के पूर्व टिकट होल्डर समेत कई नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, अब तक 47 PTI कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को 30 दिनों के लिए जेल भेजा गया है।

वहीं, इमरान खान की बहन अलीमा खान को भी 30 दिनों के लिए हिरासत में लिया गया है। PTI ने 27 सितंबर को इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर इस्लामाबाद मार्च का ऐलान किया है।
पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने कहा है कि सरकार PTI को इस्लामाबाद में प्रवेश नहीं करने देगी और प्रदर्शन को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है।
#ImranKhan #PTI #Pakistan #BreakingNews #SamwadNews9






