1 Sep 2026, Tue

उत्तराखंड में अगले 5 दिन मौसम रहेगा मुश्किल, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

खबर शेयर करें-

त्तराखंड में अगले 5 दिन मौसम रहेगा मुश्किल, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

 

देहरादून। उत्तराखंड में 28 अगस्त से 1 सितंबर तक मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश, तेज बौछार और आकाशीय बिजली को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

29 अगस्त को पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी, जबकि 30 अगस्त को देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, चमोली और नैनीताल में भारी बारिश की संभावना है। 31 अगस्त और 1 सितंबर को भी कई पर्वतीय व मैदानी जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड पर हैं। लोगों से नदी-नालों से दूर रहने, बेवजह पहाड़ी यात्रा से बचने और आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थानों पर न जाने की अपील की गई है।

#उत्तराखंडमौसम #बारिशअलर्ट #WeatherAlert #उत्तराखंडन्यूज़ #संवादन्यूज़9