2 Sep 2026, Wed

नेपाल में बाढ़ का फिर बढ़ा खतरा, हाई अलर्ट जारी; 320 भारतीय पर्यटक लापता

खबर शेयर करें-

नेपाल में बाढ़ का फिर बढ़ा खतरा, हाई अलर्ट जारी; 320 भारतीय पर्यटक लापता

 

 

नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद अब दूसरी लहर का खतरा मंडरा रहा है। भोटेकोशी नदी क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और खतरा महसूस होने पर तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।

 

राष्ट्रीय आपदा प्राधिकरण के अनुसार बाढ़ से 558 लोगों की मौत हुई है, जबकि करीब 1,400 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

 

वहीं भारत के विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में 320 भारतीय पर्यटकों से अभी संपर्क नहीं हो पाया है। 21 भारतीय नागरिक काठमांडू से दिल्ली लौट चुके हैं, जबकि चीन की ओर फंसे 96 भारतीय भी सुरक्षित नेपाल पहुंच गए हैं।

 

हालांकि, तिब्बत की ओर बांध टूटने की खबरों के बीच नेपाल सरकार ने किसी बांध के टूटने की पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

 

#नेपालबाढ़ #NepalFlood #भारतीयलापता #नेपालहाईअलर्ट #संवादन्यूज़9