30 Sep 2026, Wed

किच्छा नगर पालिका चुनाव में पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

खबर शेयर करें-

किच्छा नगर पालिका चुनाव में पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

 

किच्छा में नगर पालिका चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह को मतगणना स्थल की ओर जाने से पुलिस द्वारा बार-बार रोके जाने का मामला सामने आया है। घटनाक्रम के बीच पुलिस की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने सवाल खड़े किए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, राजेश प्रताप सिंह को बार-बार रोकने को लेकर मौके पर पुलिस और समर्थकों के बीच तनाव की स्थिति बनी रही। वहीं, मीडिया कवरेज को लेकर भी पुलिस और पत्रकारों के बीच तीखी नोकझोंक की बात सामने आई है।

मीडिया कर्मियों का आरोप है कि कवरेज के दौरान उनके कैमरे चलने से रोकने का प्रयास किया गया। पत्रकारों ने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था में मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्ष कवरेज पर सवाल खड़ा करने वाला घटनाक्रम बताया।

चुनाव जैसे संवेदनशील मौके पर जब हर गतिविधि पर जनता और मीडिया की नजर होती है, ऐसे में पुलिस की भूमिका और अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब सामने आना जरूरी है।

आखिर राजेश प्रताप सिंह को बार-बार क्यों रोका गया?
मीडिया कवरेज में हस्तक्षेप की नौबत क्यों आई?
क्या पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच होगी?

किच्छा के इस घटनाक्रम ने चुनावी माहौल के बीच कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

#किच्छा_नगरपालिका_चुनाव #राजेशप्रतापसिंह #किच्छा #पुलिस_पर_सवाल #मीडिया_की_आज़ादी #चुनाव #लोकतंत्र #संवादNews9