बड़ी खबर: कल स्कूलों की रहेगी छुट्टी

रुद्रपुर। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 26 और 27 सितंबर को उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कई स्थानों पर गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा तेज से अति तेज बारिश की संभावना जताई है। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के चलते ऊधम सिंह नगर की नदियों का जलस्तर बढ़ने की भी आशंका है।

मौसम की स्थिति को देखते हुए ऊधम सिंह नगर प्रशासन ने 26 सितंबर 2026, शनिवार को जनपद के कक्षा-12 तक के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। इसके साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों के लिए भी अवकाश रहेगा।

प्रशासन ने सभी तहसीलों और संबंधित विभागों को आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश की अवहेलना करने वाले विद्यालयों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
यानी ऊधम सिंह नगर में कल शनिवार को कक्षा-12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।
#रुद्रपुर #ऊधमसिंहनगर #SchoolHoliday #WeatherAlert #RedAlert #उत्तराखंड






