यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा दावा

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश में चुनावी तैयारियों के बीच पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक (PDA) समुदायों से जुड़े अधिकारियों को चुन-चुनकर चुनावी ड्यूटी और प्रशासनिक जिम्मेदारियों से हटाया जा रहा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि सपा ऐसे मामलों की सूची तैयार कर निर्वाचन आयोग से शिकायत करेगी। उन्होंने ARO और अन्य चुनावी जिम्मेदारियों में तैनात अधिकारियों को लेकर भी सवाल उठाए।

वहीं, यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले लंबे समय से तैनात अधिकारियों के तबादले की प्रक्रिया को लेकर भी रिपोर्ट सामने आई है।
अब सवाल—अखिलेश के आरोपों पर चुनाव आयोग और सरकार की ओर से क्या जवाब आता है?
#AkhileshYadav #UPElection2027 #SamajwadiParty #UttarPradesh #SamwadNews9






