1 Sep 2026, Tue

सड़क हादसे में जिला पंचायत सदस्य के पति की मौत, केदारघाटी में शोक की लहर

खबर शेयर करें-

सड़क हादसे में जिला पंचायत सदस्य के पति की मौत, केदारघाटी में शोक की लहर

 

रुद्रप्रयाग। भारत सेवाश्रम–ऊखीमठ मोटर मार्ग पर शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार डॉ. कैलाश पुष्पाण की मौत हो गई। टाटा सूमो की टक्कर से गंभीर रूप से घायल डॉ. पुष्पाण को गुप्तकाशी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

डॉ. कैलाश पुष्पाण जिला पंचायत सदस्य प्रीति पुष्पाण के पति और पंचकेदार होटल/होम स्टे एसोसिएशन के अध्यक्ष थे। उनके निधन की खबर से केदारघाटी और ऊखीमठ क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

#रुद्रप्रयाग #सड़कहादसा #केदारघाटी #दुःखदसमाचार #संवादन्यूज़9