रक्षाबंधन पर इंसानियत की मिसाल, जिसे दुनिया ने कहा ‘पागल’, उससे जोड़ लिया बहन का रिश्ता

रामनगर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर रामनगर में इंसानियत की एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने लोगों का दिल छू लिया। आमडंडा, लखनपुर और आसपास के क्षेत्र में अक्सर नजर आने वाली मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को लोग नजरअंदाज करते हैं, लेकिन समाजसेवी मुकेश सुयाल ने उसे बहन का दर्जा देकर राखी बंधवाई।

महिला ने मुकेश को पहचानकर रोक लिया और उनकी कलाई पर राखी बांधी। मुकेश ने भी पूरे अपनत्व के साथ इस रिश्ते को स्वीकार किया।

मुकेश सुयाल ने कहा कि किसी व्यक्ति की मानसिक स्थिति उसके सम्मान और इंसानी अधिकारों को कम नहीं करती। जरूरत है कि ऐसे लोगों को दुत्कारने के बजाय संवेदनशीलता और सम्मान दिया जाए।
रक्षाबंधन का यह भावुक दृश्य समाज को संदेश दे गया—रिश्ते सिर्फ खून से नहीं, दिल से भी बनते हैं और सच्ची इंसानियत किसी को अपनाने में है।
#रक्षाबंधन #इंसानियत #रामनगर #भाईबहनकारिश्ता #संवादन्यूज़9






