1 Oct 2026, Thu

अल्मोड़ा छात्रसंघ चुनाव में एक वोट से जीत,

खबर शेयर करें-

अल्मोड़ा छात्रसंघ चुनाव में एक वोट से जीत,

 

959 वोट लेकर भाष्कर जोशी बने उपाध्यक्ष

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अल्मोड़ा परिसर में छात्रसंघ चुनाव के उपाध्यक्ष पद का मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। भाष्कर जोशी ने महज एक वोट के अंतर से जीत दर्ज करते हुए उपाध्यक्ष पद अपने नाम किया।

मतगणना में भाष्कर जोशी को 959 वोट, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुमित जोशी (हेमंत जोशी के पुत्र) को 958 वोट मिले। वहीं, इसी नाम के एक अन्य प्रत्याशी सुमित जोशी (चंद्रशेखर जोशी के पुत्र) को 51 वोट प्राप्त हुए।

खास बात यह रही कि चुनाव में प्रत्याशियों के लिए कोई चुनाव चिह्न निर्धारित नहीं था। मतदान प्रत्याशियों के नाम के आधार पर हुआ। एक ही नाम के दो प्रत्याशी होने के कारण मतदाताओं के सामने पहचान को लेकर स्थिति चुनौतीपूर्ण रही। इसी वजह से दोनों प्रत्याशियों के नाम के साथ उनके पिता का नाम भी दर्ज किया गया था।

सिर्फ एक वोट से तय हुआ परिणाम और दूसरे सुमित जोशी को मिले 51 वोट इस मुकाबले में चर्चा का विषय बन गए।