यूपी राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने 8 उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान, हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा का टिकट कटा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने 8 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी की सूची में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा को जगह नहीं मिली है।
बीजेपी के घोषित उम्मीदवारों में धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार शामिल हैं।
दोनों केंद्रीय मंत्रियों का मौजूदा राज्यसभा कार्यकाल नवंबर 2026 में समाप्त हो रहा है। टिकट नहीं मिलने के बाद अब मोदी कैबिनेट में संभावित फेरबदल की अटकलें भी तेज हो गई हैं। हालांकि, मंत्रिमंडल में बदलाव को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
16 अक्टूबर को यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान होना है।
#UttarPradesh #RajyaSabhaElection #BJP #HardeepSinghPuri #BLVerma #Politics #UPNews




