19 Oct 2026, Mon

कांग्रेसजनों ने विद्यालय पहुँचकर किया मिस्ठान वितरण

खबर शेयर करें-

कांग्रेसजनों ने विद्यालय पहुँचकर किया मिस्ठान वितरण

 

विद्यालय प्रबंधन समिति ने विधायक बेहड का जताया आभार

अटल उत्कर्ष राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, किच्छा में नए भवन की स्वीकृति जारी होने के पश्चात आज विधायक प्रतिनिधि गौरव बेहड़ कांग्रेसजनों के साथ विद्यालय पहुँचे। इस अवसर पर छात्राओं को मिष्ठान वितरण किया गया और शिक्षकों को औपचारिक रूप से यह शुभ सूचना दी गई, जिसके बाद विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कांग्रेसजनों ने विद्यालय पहुँचकर माननीय विधायक तिलक राज बेहड़ द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कराए जा रहे सभी विकास कार्यों की जानकारी शिक्षकों, अभिभावकों एवं अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को विस्तारपूर्वक अवगत कराया। कांग्रेसजनों ने बताया कि ये विकास कार्य विद्यालय की सुविधाओं को अत्यधिक मजबूत करेंगे और छात्राओं को बेहतर एवं सुरक्षित शैक्षिक वातावरण प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि गौरव बेहड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय विधायक तिलक राज बेहड़ जी के लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, किच्छा के लिए नए भवन निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई है। बढ़ती छात्र संख्या को ध्यान में रखते हुए इस महत्वपूर्ण परियोजना के अंतर्गत कुल ₹5 करोड़ 72 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिसमें से प्रथम किस्त के रूप में ₹2 करोड़ 29 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं।

नए तीन मंजिला भवन में—12 कक्षा-कक्ष,स्टाफ रूम,40×27 फीट का विशाल बहुउद्देश्यीय हॉल,प्रत्येक तल पर टॉयलेट ब्लॉक तथा स्टाफ टॉयलेट

का निर्माण किए जाने का प्रावधान है। गौरव बेहड़ ने बताया कि माननीय विधायक जी का प्रयास रहेगा कि बहुउद्देश्यीय हॉल को और भी बड़ा किया जा सके, ताकि छात्राओं को अधिक सुविधाजनक स्थान उपलब्ध हो।

उन्होंने यह भी बताया कि माननीय विधायक द्वारा इससे पहले भी 1999, 2002 तथा 2010 में विद्यालय में महत्वपूर्ण विकास कार्य कराए जा चुके हैं, जिनसे विद्यालय की आधारभूत संरचना को मजबूती मिली है।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने विधायक तिलक राज बेहड़ और कांग्रेसजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नए भवन का निर्माण विद्यालय की संरचना तथा शिक्षा की गुणवत्ता में महत्वपूर्ण सुधार लाएगा।

कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक अंजू सक्सेना, सिमरत वर्म, रीता पनेरू, सुनीता केरा, प्रवीण बेगम, नोबिता, नीता सहगल, वैशाली जोशी, बबीता तथा अन्य स्टाफ सदस्य।
कांग्रेसजनों में—नगर अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, राजेश प्रताप सिंह, ओम प्रकाश दुआ, सुनीता कश्यप, दानिश मलिक, नज़ाकत खान, जुनैद मालिक, दलजीत सिंह, तौफ़ीक, खतीब, शफाकत, बिट्टू आदि उपस्थित रहे.

Advertisement
Advertisement
Advertisement