19 Oct 2026, Mon

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की रची खौफनाक साजिश, करंट और ज़हर देकर उतारा मौत के घाट

खबर शेयर करें-

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की रची खौफनाक साजिश, करंट और ज़हर देकर उतारा मौत के घाट

 

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर पति की कथित तौर पर बेहद निर्मम तरीके से हत्या कर दी। पुलिस जांच में सामने आए घटनाक्रम ने हर किसी को हैरान कर दिया है।

पुलिस के अनुसार मृतक पवन ठाकुर को काफी समय से पत्नी आंचल के प्रेम संबंधों की जानकारी थी। बताया जा रहा है कि आंचल का संबंध उसके ही रिश्तेदार अंकित से चल रहा था। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पवन ने कई बार पत्नी को समझाने की कोशिश की, लेकिन विवाद लगातार बढ़ता गया।

परिजनों के मुताबिक पवन ने कुछ महीने पहले अपनी बहनों से आशंका जताई थी कि उसकी हत्या हो सकती है। उसने यह भी कहा था कि यदि उसकी मौत होती है तो उसे आत्महत्या न माना जाए। हालांकि उसने कभी खुलकर पत्नी पर शक जाहिर नहीं किया था।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि घटना वाले दिन पत्नी आंचल, उसकी बहन शिखा, प्रेमी अंकित और दिवाकर ने मिलकर पवन को चारपाई से बांध दिया। इसके बाद उसे कई बार बिजली का करंट दिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने करीब नौ बार करंट लगाया, लेकिन जब पवन की मौत नहीं हुई तो उसे पानी में मिलाकर जहरीला पदार्थ पिला दिया गया।

घटना के बाद पवन की हालत बिगड़ती गई और उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement