19 Jul 2026, Sun

लालपुर हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग संरक्षण में

खबर शेयर करें-

#रुद्रपुर #किच्छा #लालपुर_हत्याकांड #ब्रेकिंग #उत्तराखंड

लालपुर हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग संरक्षण में

 

रुद्रपुर। लालपुर हत्याकांड में किच्छा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया गया है। अब तक इस हत्याकांड में कुल चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में पुलिस टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार 25 जून को महराया रोड, लालपुर में विक्रांत उर्फ बागी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, जिसके बाद मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी गई।

 

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। मामले में अन्य संभावित आरोपियों की तलाश और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।