मोहन भागवत के हिंदू-मुस्लिम एकता वाले बयान पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड नेता की प्रतिक्रिया

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के हिंदू-मुस्लिम एकता और सभी समुदायों के साथ सम्मानपूर्वक रहने वाले बयान पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के कार्यकारी सदस्य मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा कि मोहन भागवत ने जो बात कही है, वह सकारात्मक संदेश देती है, लेकिन जरूरी है कि इस सोच को देश में जमीनी स्तर पर भी लागू किया जाए। उनका कहना है कि समाज में भाईचारा, आपसी सम्मान और सभी समुदायों के बीच सौहार्द केवल शब्दों तक सीमित नहीं रहना चाहिए।

बता दें कि मोहन भागवत ने न्यूयॉर्क में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि भारत में मुसलमानों के लिए जगह नहीं होनी चाहिए, ऐसा सोचने वाला व्यक्ति सच्चे अर्थों में हिंदू नहीं हो सकता।
#MohanBhagwat #HinduMuslimUnity #AIMPLB #NationalNews #IndiaNews






