
महिला की हत्या का खुलासा मात्र 10 घंटे में — एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में किच्छा पुलिस की बड़ी सफलता
किच्छा। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में उधम सिंह नगर पुलिस ने एक बार फिर अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। किच्छा क्षेत्र में हुई महिला की हत्या का खुलासा पुलिस ने मात्र 10 घंटे के भीतर कर दिया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि किच्छा क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने स्वयं इसकी मॉनिटरिंग की और संबंधित थाना पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर तकनीकी और मानवीय खुफिया तंत्र की मदद से आरोपी तक पहुंच बनाई। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त वस्तुएं भी बरामद कर ली गई हैं।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन को सुरक्षा का अहसास दिलाने के लिए पुलिस पूरी तरह सक्रिय है।
इस त्वरित कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने किच्छा पुलिस और एसएसपी मणिकांत मिश्रा की सराहना की है।
#UKPoliceStrikeOnCrim#UdhamSinghNagarPolice



