3 Jun 2026, Wed

डीएम के सख्त तेवर, पिथौरागढ़ में मैजिकल शो पर तत्काल रोक

खबर शेयर करें-

में जादू या लापरवाही—डीएम के सख्त तेवर, पिथौरागढ़ में मैजिकल शो पर तत्काल रोक

एक विद्यालय में चल रहे मैजिकल शो ने अचानक प्रशासनिक सख्ती का रूप ले लिया, जब जिला प्रशासन को इसकी सूचना मिली। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने तुरंत हस्तक्षेप किया और मुख्य शिक्षा अधिकारी तरुण पंत को कार्यक्रम तत्काल बंद कराने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: बिग ब्रेकिंग–फेसबुक दोस्ती बनी जाल: ‘विदेशी महिला’ के नाम पर 58 लाख की साइबर ठगी…
डीएम के आदेश के बाद विद्यालय में आयोजित मैजिकल शो को तुरंत निरस्त कर दिया गया। साथ ही, इस आयोजन की अनुमति और निगरानी में हुई संभावित लापरवाही को लेकर संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि स्कूलों में होने वाली हर गतिविधि विद्यार्थियों के शैक्षिक, नैतिक और मानसिक विकास के अनुरूप होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि बच्चों के हितों से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की अनियमितता या लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रशासन ने जनपद के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में गतिविधियों की सख्त निगरानी के निर्देश दिए हैं। साथ ही, भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं सामने आने पर संबंधित स्कूल प्रबंधन और अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

इस पूरे घटनाक्रम ने शिक्षा संस्थानों में आयोजित कार्यक्रमों की गुणवत्ता और उद्देश्य पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।