3 Jun 2026, Wed

होटल के कमरे से पकड़ी गई दो स्कूली छात्राएं,होटल को किया गया सील

खबर शेयर करें-

होटल के कमरे से पकड़ी गई दो स्कूली छात्राएं,होटल को किया गया सील

 

नैनीताल जिले के रामनगर के कानियां क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक होटल के कमरे से स्कूल ड्रेस में दो नाबालिग छात्राएं बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए होटल को सील कर जांच शुरू कर दी है।

 

बताया जा रहा है कि ये दोनों छात्राएं शहर के एक प्रतिष्ठित इंटर कॉलेज की हैं और होटल के कमरे में मौजूद थीं।

 

पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन जोशी को इसकी सूचना मिलने पर पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर जोगा सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छात्राओं के साथ मौजूद कुछ लोगों को हिरासत में लिया और कोतवाली ले जाया गया।

 

घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाबालिग छात्राओं का इस तरह होटल में पाया जाना कई सवाल खड़े करता है। वहीं यह भी आरोप लगाए जा रहे हैं कि बिना उचित पहचान पत्र के होटल में कमरा दिए जाने जैसी गंभीर लापरवाही भी हुई है।