3 Jun 2026, Wed

रुद्रपुर में सजा श्याम बाबा का दरबार, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

खबर शेयर करें-

रुद्रपुर में सजा श्याम बाबा का दरबार, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

 

 

रुद्रपुर। श्री श्याम बाबा की असीम कृपा से रुद्रपुर के लोनी स्थित इंदिरा कॉलोनी में भव्य श्याम दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला, जहां श्याम प्रेमी भजनों की धुन पर झूमते नजर आए।

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा श्याम के दरबार में अपनी हाजिरी लगाई और आशीर्वाद प्राप्त किया। भजन संध्या के दौरान गायक मंडली द्वारा प्रस्तुत किए गए मधुर भजनों ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिरस में सराबोर कर दिया। “हारे के सहारे श्याम हमारे” जैसे भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक भाव-विभोर होकर झूमते रहे।

 

आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण भी किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

 

पूरे आयोजन के दौरान व्यवस्था सुचारू रही और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।