13 Jun 2026, Sat

बद्रीनाथ धाम पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, 22 दिन करेंगे अज्ञातवास में तपस्या

खबर शेयर करें-

बद्रीनाथ धाम पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, 22 दिन करेंगे अज्ञातवास में तपस्या

 

बद्रीनाथ/उत्तराखंड। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मंगलवार को भगवान बद्रीविशाल के दर्शन के लिए बद्रीनाथ धाम पहुंचे। यहां वे आगामी 22 दिनों तक अज्ञातवास में रहकर कठोर तपस्या, योग और ध्यान करेंगे।

बताया जा रहा है कि इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री सनातन धर्म के उत्थान और विश्व कल्याण का संकल्प लेकर साधना में लीन रहेंगे। उनका यह आध्यात्मिक कार्यक्रम श्रद्धालुओं और अनुयायियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

सूत्रों के अनुसार अज्ञातवास के दौरान धीरेंद्र शास्त्री पूरी तरह मोबाइल, टीवी और आम लोगों से दूरी बनाए रखेंगे, ताकि एकाग्र होकर साधना पूर्ण कर सकें। इस अवधि में वे सीमित लोगों से ही संपर्क में रहेंगे।

 

धीरेंद्र शास्त्री के बद्रीनाथ पहुंचने की खबर के बाद धाम में उनके अनुयायियों और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। कई श्रद्धालु इसे आध्यात्मिक ऊर्जा और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार से जोड़कर देख रहे हैं।