मुख्यमंत्री धामी से मिले धीरेंद्र मिश्रा टिंकू, विकास कार्यों पर हुई चर्चा
देहरादून। किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता धीरेंद्र मिश्रा ‘टिंकू’ ने देहरादून स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश और शहर के विभिन्न विकासात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
भेंट के दौरान धीरेंद्र मिश्रा ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के सर्वांगीण विकास, सुशासन, रोजगार सृजन, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा जनहित में संचालित विभिन्न योजनाओं की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है और राज्य विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
धीरेंद्र मिश्रा ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री धामी की दूरदर्शी सोच, मजबूत नेतृत्व क्षमता और जनकल्याणकारी नीतियों के कारण उत्तराखंड आने वाले समय में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी विशेष पहचान बनाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं, किसानों, महिलाओं और व्यापारियों के हित में लिए जा रहे निर्णय समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचा रहे हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने भी प्रदेश के विकास में जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग को महत्वपूर्ण बताते हुए जनहित के मुद्दों पर निरंतर कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रदेश के विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।






