4 Jun 2026, Thu

खराब मौसम के चलते राहुल गांधी का अल्मोड़ा, पौड़ी और कोटद्वार दौरा रद्द

खबर शेयर करें-

खराब मौसम के चलते राहुल गांधी का अल्मोड़ा, पौड़ी और कोटद्वार दौरा रद्द

 

देहरादून। कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का प्रस्तावित उत्तराखंड दौरा खराब मौसम के कारण रद्द हो गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी को अल्मोड़ा, पौड़ी और कोटद्वार में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होना था, लेकिन प्रतिकूल मौसम और खराब दृश्यता के चलते उनका दौरा स्थगित कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार मौसम की खराब परिस्थितियों के कारण सुरक्षा और यात्रा संबंधी कारणों को ध्यान में रखते हुए राहुल गांधी को वापस लौटना पड़ा। उनके दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं में उत्साह था, लेकिन मौसम ने कार्यक्रम पर पानी फेर दिया।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी का यह दौरा अब नई तिथि पर आयोजित किया जा सकता है, जिसकी घोषणा जल्द की जाएगी। वहीं, कार्यक्रम स्थगित होने की सूचना मिलने के बाद विभिन्न स्थानों पर जुटे कार्यकर्ताओं को वापस लौटना पड़ा।

खराब मौसम और सुरक्षा कारणों के चलते राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा फिलहाल टल गया है।