तरुण चुग के राज्यसभा निर्वाचित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी
रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग के राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों ने इसे संगठन की मजबूती और नेतृत्व पर विश्वास का प्रतीक बताते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

भाजपा नेताओं ने कहा कि तरुण चुग लंबे समय से संगठन के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं और उनका राज्यसभा के लिए चयन पार्टी की नीतियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का सम्मान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्यसभा में उनकी उपस्थिति से राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी और अधिक सशक्त होगी तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी योग्य और समर्पित कार्यकर्ताओं को लगातार सम्मान देने का कार्य कर रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने तरुण चुग के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।






