13 Jun 2026, Sat

कैंची धाम मेला: 13 से 16 जून तक डायवर्ट रहेगा रूट, भारी वाहनों पर रहेगी रोक

खबर शेयर करें-

कैंची धाम मेला: 13 से 16 जून तक डायवर्ट रहेगा रूट, भारी वाहनों पर रहेगी रोक

 

13 जून की सुबह से 16 जून की रात तक भारी मालवाहक वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध रहेगा.

हल्द्वानी: 15 जून को कैंची धाम का स्थापना दिवस है. इस दिन कैंची धाम में भव्य मेले का आयोजन होता है. इस मेले में देश दुनिया से श्रद्धालु पहुंचते हैं. कैंची धाम मेले को लेकर नैनीताल पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक प्लान जारी किया है. मेले में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. जिसे देखते हुए 13 जून से 16 जून तक भारी मालवाहक वाहनों के संचालन पर रोक रहेगी. श्रद्धालुओं के लिए शटल सेवा और विशेष पार्किंग व्यवस्था की गई है.

कैंची धाम में 15 जून को आयोजित होने वाले स्थापना दिवस मेले की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. हर वर्ष की तरह इस बार भी देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक एवं सुरक्षा व्यवस्था लागू की है. पुलिस प्रशासन के अनुसार मेले के दौरान किसी भी श्रद्धालु को निजी चौपहिया वाहन लेकर सीधे कैंची धाम तक जाने की अनुमति नहीं होगी. दोपहिया वाहनों को भी भवाली क्षेत्र में निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा किया जाएगा. जहां से श्रद्धालुओं को शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम पहुंचाया जाएगा.

प्रशासन का कहना है कि इससे कैंची धाम क्षेत्र में वाहनों का दबाव कम होगा. श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा का अनुभव मिलेगा. मेले के लिए भवाली, नैनीबैंड, ज्योलीकोट, हल्द्वानी और अन्य प्रमुख स्थानों पर अस्थायी पार्किंग स्थल बनाए गए हैं. इन पार्किंग स्थलों से लगातार शटल बसों और छोटे वाहनों का संचालन किया जाएगा. इसके अलावा यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और यातायात पुलिस की तैनाती भी की जा रही है.

नैनीताल पुलिस ने जानकारी दी है कि 13 जून की सुबह से 16 जून की रात तक भारी मालवाहक वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध रहेगा. यह व्यवस्था पर्वतीय मार्गों पर जाम की स्थिति को रोकने और श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से लागू की गई है. दूध, गैस, पेट्रोलियम पदार्थ, चिकित्सा सेवाओं और अन्य आवश्यक वस्तुओं से जुड़े वाहनों को निर्धारित नियमों के तहत छूट प्रदान की जाएगी।.

डायवर्जन प्वाइंट

नयागांव – रामनगर की ओर से आने वाले वाहनों को बाजपुर की ओर भेजा जायेगा.

नैनीताल तिराहा कालाढूंगी – नयागांव की ओर से आने वाले वाहनों को लामाचौड़ की तरफ भेजा जायेगा.

लामाचौड़- कालाढूंगी की ओर से आने वाले वाहनों को कालाढूंगी बाईपास होते हुए आरटीओ रोड तिराहा / कुसुमखेड़ा तिराहा से भेजा जायेगा.

आरटीओ तिराहा- कालाढूंगी की ओर से आने वाले वाहनों को आरटीओ रोड से रामपुर रोड की ओर भेजा जायेगा.

कुसुमखेड़ा तिराहा -ब्लॉक मुखानी की ओर से आने वाले वाहनों को आरटीओ रोड से रामपुर रोड की ओर भेजा जायेगाय

छडैल चौराहा – आरटीओ रोड/ गैस गोदाम रोड से आने वाले वाहनों को पंचायत घर की ओर भेजा जायेगा.

पंचायतघर -आरटीओ रोड से आने वाले वाहनों को शीतल होटल तिराहा की ओर भेजा जायेगा.

गन्ना सेन्टर – रामपुर रोड से आने वाले वाहनों को बरेली रोड की ओर भेजा जायेगा.

शीतल होटल- पंचायत घर से आने वाले वाहनों को बरेली रोड की ओर भेजा जायेगा.

गौरापड़ाव- बरेली रोड से आने वाले वाहनों को गोलापार की ओर भेजा जायेगा.

तीनपानी -बरेली रोड से आने वाले वाहनों को गौलापार की ओर भेजा जायेगा.

गौलापुल तिराहा -तीन पानी की ओर से आने वाले वाहनों को गौलापार होते हुए काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा.

कुवंरपुर तिराहा -चोरगलिया से आने वाले वाहनों को कोठगोदाम की ओर भेजा जायेगा.

नारीमन तिराहा – गोलापार से आने वाले वाहनों को शटल सेवा रेलवे स्टेशन / नगर निगम इण्टर कॉलेज से भेजा जायेगा.

भीमताल तिराहा काठगोदाम नारीमन तिराहे की ओर से आने वाले वाहनों को भीमताल की ओर भेजा जायेगा.

भीमताल बाईपास तिराहा काठगोदाम की ओर से आने वाले वाहनों को विकास भवन भीमताल पार्किंग व शटल सेवा की ओर भेजा जायेगा.

गोरखपुर तिराहा – खुटानी से आने वाले वाहनों को विकास भवन भीमताल पार्किंग व शटल सेवा की ओर भेजा जायेगा.

खुटानी बैण्ड- भीमताल की ओर से आने वाले वाहनों को रामगढ़ / मुक्तेश्वर भेजा जायेगा.

नैनी बैण्ड -2- खुटानी की ओर से आने वाले वाहनों को नैनी बैण्ड 1 की ओर भेजा जायेगा.

रामगढ़ तिराहा – नैनीबैण्ड 2 / भवाली चौराहा की ओर से आने वाले वाहनों को रामगढ़ की ओर भेजा जायेगा.

भवाली तिराहा सैन्टोरियम की ओर से आने वाले वाहनों को रामगढ़ तिराहे की ओर एवं रामगढ तिराहा की ओर से आने वाले वाहनों को सैन्टोरियम की ओर भेजा जायेगा.

नयापुल तिराहा शिप्रा नदी सैन्टोरियम की ओर से आने वाले वाहनों को भवाली तिराहे की ओर एवं भवाली तिराहा की ओर से आने वाले वाहनों को सैन्टोरियम की ओर भेजा जायेगा.

रानीखेत पुल- रानीखेत पुल की ओर से आने वाले वाहनों को क्वारब की ओर भेजा जायेगा.

बेतालघाट पुल-बेतालघाट की ओर से आने वाले वाहनों को क्वारब की ओर भेजा जायेगा.

पाडली तिराहा – खैरना की तरफ से आने वाले वाहनों को सैन्टोरियम / दूनीखाल की ओर भेजा जायेगा.

वैली ब्रिज – खैरना की ओर से आने वाले वाहनों को सैन्टोरियम की ओर एवं सैन्टोरियम की तरफ से आने वाले वाहनो को खैरना की तरफ भेजा जायेगा.

क्वारब पुल- अल्मोड़ा की तरफ से आने वाले वाहनो को नथुवाखान की तरफ भेजा जायेगा.

ओड़ाखान तिराहा- नथुवाखान की ओर से आने वाले वाहनो को मुक्तेश्वर की ओर भेजा जायेगा.

लक्ष्मी खान तिराहा- नथुवाखान की ओर से आने वाले वाहनों को मुक्तेश्वर / रामगढ की ओर भेजा जायेगा.

सैन्टोरियम तिराहा– नैनीताल / ज्योलीकोट की ओर से आने वाले वाहनों को सैन्टोरियम पार्किंग की ओर भेजा जायेगा.

नैनी बैण्ड 1- मस्जिद तिराहा की ओर से आने वाले वाहनों को सैन्टोरियम की ओर एवं सैन्टोरियम की से आने वाले वाहनों को मस्जिद तिराहा भवाली की ओर भेजा जायेगा.

मस्जिद तिराहा – नम्बर 1 बैण्ड / नैनीताल की ओर से आने वाले वाहनों को सैन्टोरियम की ओर भेजा जायेगा.

नम्बर-1 बैण्ड मस्जिद तिराहा की ओर से आने वाले वाहनों को रुसी 2 की ओर एवं रुसी 2 की से आने वाले वाहनों को हल्द्वानी की ओर भेजा जायेगा.

रूसी 2- नम्बर 1 बैण्ड की ओर से आने वाले वाहनों को रूसी एक की ओर भेजा जायेगा.

रूसी 1- रूसी 2 की ओर से आने वाले वाहनों को मंगोली / कालाढूंगी की ओर भेजा जायेगा.